नागदा : अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति का वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा जं. निप्र-अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को मनकामनेश्वर हनुमान मंदिर (हनुमान डैम) पर सम्पन्न हुआ जिसमें समिति के सदस्यो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत उपस्थित थे। विशेष अतिथि पत्रकार शरद गुप्ता, रविकिशन पारीख, पुजारी भुवनेश्वर शर्मा, रजनी सेंगर, दीपक परमार, परवेज अजीज खान, नीलेश रघुवंशी, सतीश कुमार मिश्रा, चंपालाल शेर, विजय कुमार पेड़वा, दीपक ठाकुर आदि थे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शेखावत एवं अन्य अतिथियो द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पूर्व समिति के सदस्यो ने मनकामनेश्वर हनुमानजी का पूजन कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने अपने-अपने ग्रुप में गेम खेले व पदाधिकारियों ने विजेताओं को समिति अध्यक्ष प्रवीण पाल व सचिव बजरंग सिंह चौहन ने पुरस्कार वितरण किए।

अनंतश्री के सदस्य दीपेश कुमार शर्मा व अनील मेहता ने अपने पिता के मरणोपरांत नेत्रदान किए। नेत्रदानी शर्मा के परिजनों को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया एवं आभार मदन लाल बागरानी ने माना। कार्यक्रम पश्चात भोजन कर सदस्यों ने विदा ली।

इस अवसर पर सदस्य इंदु शर्मा, वसुधा चौहान, स्नेहलता तोषाण, उर्मिला डांगरा, सुशीला जयपाल, सौरवी भदोरिया, सविता दुबे, इंद्र कंवर शेखावत, पुष्पा परिहार, देवेंद्रकुमार मिश्रा, सीमा मिश्रा, देवेंद्र कुमार नागर, हिम्मत लाल पोरवाल, राजेश यादव, राज परिहार, अरुण गार्गव, राकेश कुमार दीक्षित, चंदन सिंह यादव, अतुल कलमकर, चेतना मिमरोट, जयंत कुमार बोराल, कन्हैयालाल शर्मा, अभिषेक सिंदल, महेंद्र सिंह शेखावत, मनोज पांडे, पी डी शुक्ला, प्रदीप राठी, राजेश इंद्र, संजय झा, सत्यनारायण जोशी, देवेंद्र मिश्रा, सीमा मिश्रा,सुनील अग्रवाल, जीवन लाल जैन, सुरेश पाल आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *