नागदा : अभिषेक बने एबीवीपी के तीन तहसीलों के संयोजक।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागदा भाग में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हाल ही में उज्जैन विभाग का विभाग अभ्यास वर्ग उज्जैन ग्रामीण के खाचरोद में आयोजित किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस बैठक में एबीवीपी के जिला और विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यों पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहर विभाग संगठन मंत्री पीयूष सोनी,एवं उदित पाराशर, विभाग संयोजक अर्जुन यादव, जिला प्रमुख कृष्णपाल सिंह नरूका, जिला विस्तारक अक्षत जोशी और जिला संयोजक मेहुल शर्मा ने संगठन के कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

इस दौरान एक प्रमुख घोषणा की गई। जिसके तहत नागदा नगर के अभिषेक पोरवाल को एबीवीपी के नागदा भाग के तहत तीन तहसीलों नागदा, खाचरोद ,उन्हेल का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया। अभिषेक पोरवाल की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ऐलान होते ही नागदा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच खुशी का माहौल बन गया। पोरवाल की नियुक्ति से नागदा क्षेत्र में छात्र राजनीति को नई दिशा मिलेगी। और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

पोरवाल के नियुक्त होने पर उनकी नियुक्ति से एबीवीपी की कार्यशक्ति और प्रभावशीलता में बढ़ोतरी होगी। एबीवीपी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी इस नियुक्ति को संगठन के भविष्य के लिए शुभ मान रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में पोरवाल ने यह स्पष्ट किया कि वे अपने कार्यकाल में नागदा क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और एबीवीपी की विचारधारा को फैलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ मिलकर वे अपने क्षेत्र में छात्रों के मुद्दों को उठाएंगे और उनके लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करेंगे।

इस अवसर पर एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। जिन्होंने इस नियुक्ति की सराहना की और उम्मीद जताई कि पोरवाल के नेतृत्व में नागदा में एबीवीपी की शक्ति और प्रभाव और बढ़ेगा।विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सहित उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। बधाई देने वालों में उनके परिजन ईष्टमित्र और अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता शामिल थे जिन्होंने उनके लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पोरवाल ने इस सम्मान और जिम्मेदारी को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और छात्रों के हित में काम करने का संकल्प लिया। इस नियुक्ति को लेकर एबीवीपी के अन्य नेताओं का कहना है अभिषेक पोरवाल संगठन के लिए एक सक्रिय और उत्साही सदस्य है और उनकी नियुक्ति से एबीवीपी की कार्य शक्ति और प्रभावशीलता में बढ़ोतरी होगी | जिले की अन्य घोषणाएं कुछ इस प्रकार है जिला एसएफडी टोली में मोइन कुरैशी, जिला एसएफएस टोली में आदित्य सूर्यवंशी एवं जिला सोशल मीडिया टोली में निखिल परिहार को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *