नागदा : राम राज्य यात्रा आमंत्रण के लिए हनुमान चालीसा का आयोजन कल

Spread the News

विधायक,नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व नपा अध्यक्ष यादव ने 18 जनवरी रामराज्य यात्रा एवं कथा के निमंत्रण बांटे

लोकतंत्र टाईम्स/जीवन जैन/नागदा में अयोध्या श्री राम मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के पुनीत अवसर को यादगार बनाते हुए नगर के श्याम परिवार व रामकथा के आयोजन कर्ता समस्त हिन्दू समाज 18 जनवरी श्री रामराज्य यात्रा तथा राम कथा के लिए घर-घर आमंत्रण दे रहे हैं। जहां वहां बैठक के बाद विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान ने नगर के मुख्य मार्ग पर श्री रामराज की यात्रा के लिए मुख्य बाजार में निमंत्रण बाते तो शिवपुरा कॉलोनी एवं चंबल मार्ग तथा वार्ड क्रमांक 3 में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन पूनम चंद्र जी गहलोत ने आयोजको का उत्साह वर्धन करते हुए, रह वासियों को आमंत्रण पत्रक वितरित करने में पूर्ण सहभागिता की।

नगर पालिका द्वारा कथा स्थल पर साफ सफाई तथा ग्राउंड प्रिपरेशन का कार्य तेज गति से चल रहा है वही सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर भूमि मंडल द्वारा भूमि पूजन कर डोम निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया। विशाल डोम एवं पंडाल व्यवस्था के साथ श्रोताओं के लिए बैठने एवं सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, बसंत मालपानी ने बताया श्री राम राज्य यात्रा को सफल बनाने के लिए 16 जनवरी को कल शाम को दीनदयाल चौक पर भव्य संगीत में हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद 17 जनवरी को दशहरा मैदान से वाहन रैली निकाली जाएगी।

आमंत्रण कार्ड वितरण में लखन गुर्जर, चेतन नामदेव, श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, पूनम चंद्र गेहलोत, शोभा यादव, गोपाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश गेहलोत, गोपाल यादव, पप्पू खंडेलवाल, मंजू शर्मा, राधा पांचाल, हेमलता तोमर, माया शर्मा, रानी गुर्जर, सुनीता मीणा, सुनीता गुर्जर, कृष्णा शेखावत, अर्चना सोलंकी आदि बड़ी संख्या में आयोजन कर्ता एवं रहवासी सम्मिलित रहे। उक्त जानकारी श्री राम कथा आयोजन की मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *