नागदा : एक चाय वाला ऐसा भी जो नागदा के साथ अन्य राज्यों में भी हुआ सम्मानित।

Spread the News

यह चाय वाला पिछले कई सालों से निराश्रित लोगों को रोज निःशुल्क चाय पिलाता है।

लोकतंत्र टाईम्स ,नागदा में रहने वाले जीवदया प्रेमी एक चाय वाला ऐसा भी जो किसी भी मौसम हो चाहे ठंड,बरसात,गर्मी, कोई सा भी मौसम हो रोज सुबह उठकर चाय बनाकर अपने हाथों से निराश्रित लोगों को चाय पिलाता है इस चाय वाले को उज्जैन जिले के साथ साथ कई अन्य राज्यों में भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है तो आइए जानते हैं उस चाय वाले का पूरा परिचय।

राजस्थान के छोटे से कस्बे बोरदिया जिला प्रताप गढ़ से पिता भेरूलाल जैन माता लीलाबाई जैन, बाबेल परिवार जो वर्षों से नागदा जंक्शन में निवास करते आ रहे हैं। नागदा में भोजनालय चलाकर अपना जीवन यापन करने के बाद माता पिता की मृत्यु हो जाने के बाद जीवन लाल जैन ही खुद भोजनालय चलाकर अपना परिवार चलाने का कार्य करने लगे परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी, व एक, बेटा हैं। बेटी की शादी हो जाने के बाद भोजनालय बंद कर किराए का मकान ले कर घर से चाय बनाकर बेचने लगें करोना काल में अपने गुरुदेव मोहन खेड़ा आचार्य ऋषभ चंद्र विजय मसा की प्रेरणा व आशीर्वाद से चाय बनाकर बेघर सहारा जरूरत मंद लोगों को रोजाना नि शुल्क चाय पिलाने का कार्य कर करते हैं।

बहुत ही सुन्दर सन्देश अपने जैन समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत भर में एक प्रेरणा दे रहे हैं जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को निशुल्क चाय वितरित की यू तो करोना काल से ही रोज सुबह सुबह गरीब बे घर बे सहारा लोगों को रोजाना नि शुल्क चाय वितरित करते आ रहे हैं। जो नि शुल्क चाय पिलाने की सेवा आज भी निरंतर जारी है। जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन द्वारा नि शुल्क की सेवा देख कर,जीवन लाल जैन चाय वाले को अनेक अवॉर्ड्स मिल चुके हैं व कई जगह सम्मानित किया गया है। इन्हे विनायक लूनिया, अमिताभ चौहान इन्दौर द्वारा एनिमल लवर्स अवॉर्डस, से सम्मानित किया, कलकत्ता से ललित सरावगी व आठ सदस्यीय टिम द्वारा जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले पर आदिनाथ चेनल पर वाह जिंदगी शॉट फिल्म भी बनाई गई सम्पूर्ण देश वासियों को दिखाई गई, मुम्बई से भयंदर वेस्ट द्वारा, विधायक गीता जी जैन, दीपक जैन, सूरज नांदोल, गजेन्द्र समोटा के द्वारा करोना योद्धा सम्मान, से सम्मानित, किया इन्दौर से अनिल जैन नाकोड़ा की पुकार, आस्था जैन आस्था रोटी बैंक, राकेश जी पाल द्वारा मालवा रत्न अवॉर्ड्स से सम्मानित,इन्दौर, से विनायक लूनिया व अमिताभ चौहान द्वारा नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक,में नाम दर्ज कर भी सम्मानित हो चुके है।जैन समाज के अलावा कई जगह सम्मानित किया गया है।

मुम्बई में भी एक दीन में चार जगह सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति बने जीवन लाल जैन चाय वाले को महाराष्ट्र में जैन संत पियूष चन्द्र विजय मसा, रजत चंद्र विजय मसा, निलेश मुनि, डायमंड किंग आईजा सुप्रीमो हार्दिक हुंडिया ,राजसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर, पृथ्वीराज कोठारी, गोल्ड किंग कांतिलाल शाह, रेखा बेन शाह, जगदीश मेहता,जयंती लाल बाफना ,ललित शक्ती, महावीर राठौर, द्वारा दानवीर चाय वाले पद से सम्मानित किए गए,

नागदा ही नहीं बल्कि कई जगह सम्मानित होने के साथ ही कई चैनलों पर इंटरव्यू हो चुके हैं। जल्द ही बेब सीरीज नमस्ते जिंदगी में दिखाई देंगे पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर द्वारा भी सम्मानित किया गया है। व वर्तमान विधायक तेज़बहादुर सिंह चौहान द्वारा भी सम्मानित किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन अध्यक्ष एवं पत्रकार निलेश मेहता द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा भी जीवन जैन चाय वाले को एक्सीलेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

1 जनवरी 2025 प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व टिम द्वारा जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन को नागदा के अनमोल रत्न का सम्मान पत्र दे कर सम्मानित,5, जनवरी 2025 को प्रवीण पाल, बजरंग सिंह चौहान व सभी अनंत श्री पौधा रोपण सामाजिक समिति सदस्यों व महिला सदस्यों द्वारा मोमेंटो शाल श्री फल माला व पौधा भेंट कर सम्मानित कर पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत ने जीवन लाल जैन चाय वाले को नागदा नगर का गौरव व इनकी सेवा को अभूतपूर्व सेवा प्राथमिकता दे कर अभिनन्दन कर स्वागत किया। जीवन लाल जैन कहना है। की हर अच्छे कार्य की शुरुआत अच्छे कार्य से ही करनी चाहिए। अच्छे कार्य करने के लिए धन की जरूरत नहीं होती हैं। बल्कि एक अच्छे मन की जरूरत होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *