आस-पास के गांवों में सोलर लाइटिंग के सॉल्यूशन लगाकर नवीकरण-योग्य ऊर्जा को दिया बढ़ावा ,म्युनिसिपल स्कूलों में डिजिटल स्मार्ट कक्षाएं स्थापित कर शिक्षा तथा डिजिटल पढ़ाई की व्यवस्था,स्वच्छता एवं सामुदायिक हाईजीन से जुड़ी पहलें,आपदा राहत के प्रयास

लोकतंत्र टाईम्स नागदा- लैंक्सेस इंडिया ने नागदा में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके विकास में योगदान देने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखते हुए 2023-24 में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। ये परियोजनाएं शिक्षा, नवीकरण-योग्य ऊर्जा, जल संरक्षण और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने पर फोकस करती हैं। इन सभी पहलों से यहां के लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिये अपनी परियोजनाओं के माध्यम से पिछले वर्षों में सामुदायिक विकास के लिये लगभग 17 करोड़ रूपये का निवेश किया है।

जलवायु सुरक्षा के विषय पर ध्यान देते हुए, कंपनी ने नागदा नगर पालिका को सहयोग प्रदान किया है। इसके तहत नगरपालिका उद्यान में सोलर स्ट्रीटलाइट, सोलर हाई मास्ट और सौर ऊर्जा विद्युत उत्पत्ति के दूसरे उपकरण लगाये गये हैं। इस उद्यान की लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है। यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल प्रकाश की व्यवस्था देती है, बल्कि बिजली की खपत भी महत्वपूर्ण तरीके से कम करती है।

इस प्रकार समाज के लिये पर्यावरण के अधिक अनुकूल एवं शुद्ध वातावरण में योगदान मिलता है। भविष्य की पीढि़यों को सशक्त करने के लिये शिक्षा महत्वपूर्ण है। लैंक्सेस पढ़ाई के लिये उचित माहौल बनाने और बच्चों को सशक्त करने के लिये प्रतिबद्ध रही है। नागदा के म्युनिसिपल स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये कंपनी ने डिजिटल स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्था की है। यह कक्षाएं आधुनिक टूल्स तथा संसाधनों से लैस हैं।
इस पहल से डिजिटल के अंतर को दूर करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को विश्व-स्तरीय शिक्षा तक पहुंच मिलेगी।समाज की साक्षरता दर बढ़ाने और शिक्षा के लिये अनुकूल वातावरण को समृद्ध बनाने के लिये लैंक्सेस ने शैक्षणिक सहायता एवं बुनियादी ढांचे से सहयोग प्रदान किया है। यह सहयोग नागदा के टकरावदा गांव की आंगनवाड़ी के सरकारी नर्सरी प्ले स्कूलों में बच्चों को मिला है। लैंक्सेस ने मेहतवास गांव में नागदा के नागरिक प्रशासकों द्वारा संचालित स्वच्छता परियोजना में भी सहयोग दिया है।

यह एक संयुक्त परियोजना थी, जिसमें उद्योग के दूसरे सदस्यों ने भी योगदान दिया। इसमें सीवेज के नाले की सफाई तथा कांक्रीटाइजेशन शामिल था, क्योंकि क्षेत्र का यह नाला मानसून के हर सीजन में सफाई का एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। समाज को प्रभावित करने वाली बाढ़ के जवाब में लैंक्सेस ने नागदा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने के पैकेट और जरूरी राहत सामग्री देकर सहयोग किया है।
बीते समय में लैंक्सेस ने कोविड के दौरान क्षेत्र के अस्पतालों को जर्मनी के एडवांस्ड वेंटिलेटर्स देकर समाज के स्वास्थ्य तथा विकास में सक्रियता से योगदान दिया था। कंपनी ने गर्ल्स म्युनिसिपल स्कूल को केमिस्ट्री लैबोरेटरी से सहयोग दिया और वहाँ नये इंस्ट्रूमेंट्स, एपरेटस तथा आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान किया।
नागदा की म्युनिसिपल लाइब्रेरी को भी अपग्रेड किया गया और आस-पास के गांवों में पेयजल भंडारण की टंकियाँ लगाई गईं। इन सीएसआर परियोजनाओं पर अपनी बात रखते हुए, लैंक्सेस इंडिया के वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नमितेश रॉय चौधरी ने कहा, ‚‘हमें पर्यावरण के अनुकूल विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण में नागदा के सफर का हिस्सा बनने पर गर्व है। सीएसआर की यह पहलें सभी के उज्ज्वल भविष्य को बढ़ावा देने और जीवन सुधारने के लिये हमारी बड़ी प्रतिबद्धता का एक छोटा-सा हिस्सा हैं।
