नागदा : नारद प्रसंग से पत्रकार जगत को प्रेरणा दी,आमजन को माया के मोहन से बचने का दिया संदेश-कथा आचार्य महामंडलेश्वर अन्नपूर्णागिरी

Spread the News

अयोध्या राम मंदिर वर्षगांठ पर अयोध्या सा सजेगा कथा दरबार, रामलाल के जन्मोत्सव पर बटेगी मिठाइयां केसरिया एवं केसरिया कपड़े पहनकर श्रद्धालु कथा रसपान करेंगे।

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा- आज तृतीय दिवस में महा मंडलेश्वर श्री वर्षा जी नागर द्वारा रामायण के विभिन्न चरित्र सुनाए, जिसमें शिव जी का माता पार्वती के साथ धूमधाम से हुआ और यह बताया कि सृष्टि में सर्व प्रथम बारात एवं ढोल बाजे के साथ विवाह की परंपरा किसी ने शुरू की है तो वे साक्षात महादेव है। महासती पार्वती से विवाह करने भगवान शिव पहली बार लेकर पहुंचे थे, जब से विवाह में बारात लेकर जाने की परंपरा शुरू हुई। महादेव की बारात में भूत, पिशाच, देवगन, इंद्र, ब्रह्मा विष्णु सभी सम्मिलित हुए। सूर्पनखा की कहानी सुनाइए जिसमें बताया गया कि माया से बचकर रहना चाहिए तथा माया में फंसकर ही जीवन का विनाश होता है।

नारद प्रसंग एवं नारद चरित का व्याख्यान किया, जिसमें पत्रकार जगत के लिए संदेश दिया कि जब कोई माया मोह के साथ आती है तो वह विनाश करती है जैसे की सीता माता रूपी माया को रावण हार कर ले गया था और इस माया के कारण रावण के संपूर्ण वंश का विनाश हुआ। जबकि राजा दशरथ को भूमि पुत्री के रूप में सीता रूपी माया प्राप्त हुई थी जिसे बेटी के रूप में राजा दशरथ ने स्वीकार किया तो वह सृजन का रूप होकर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम की अर्धांगिनी बनी।

अंतःकरण में पहले विचार जन्म लेते हैं उसके बाद इस विचार के अनुसार वह आचरण करता है इसलिए अपने विचारों को हमेशा शुद्ध रखें। शरीर गंगा से पवित्र नहीं होता शरीर आपके विचारों की शुद्धि से पवित्र होता है इसलिए गंगा स्नान भी आपको मोक्ष तब ही दिला सकता है जब आप अपने कर्म एवं विचारों के प्रति सजग रहेंगे। युवा पीढ़ी के लिए आदर्श स्वरूप सबसे कम उम्र की महा मंडलेश्वर बनी कथा व्यास महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर युवाओं को प्रेरणा देने के लिए विभिन्न रामायण के प्रसंग सुनाए।

यह रहे जजमान-

भंवरलाल पोरवाल,पोरवाल बंसी ब्रदर्स कैलाश पोरवाल गोपाल ट्रेडर्स। प्रसाद का लाभ वल्लभ लाल मोहता एवं माहेश्वरी समाज द्वारा लिया गया। यह रहे अतिथि पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सीएम अतुल, हरीश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय, किराना व्यापारी संघ मनीष जैन, महेंद्र राठौड़, हरीश अग्रवाल, हरीश रघुवंशी, संजय सोनी, घनश्याम राठी माहेश्वरी समाज अध्यक्ष, खाद बीज विक्रेता संघ अशीष कोठारी, श्याम सोलंकी गोपाल पोरवाल, कमल जैन, महेश सोनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवीका संघ पूनम की बहल, अर्चना वर्मा, उन्हेल से जय गणेश परिवार के सदस्य ईश्वर मेहता सपतनीक, माहेश्वरी महिला मंडल, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ अनिल दुबे, वंदना दुबे विजय व्यास, पंडित चंद्रशेखर दवे, चंद्रशेखर दवे, पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा, पंडित राघवेंद्र वल्लभ व्यास, श्री राष्ट्रीय परशुराम सेवा युवा वाहिनी महिला मंडल, सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा का जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, मुकेश मोहता, बसंत मालपानी पंकज अग्रवाल निलेश मेहता अनिल शर्मा सत्यनारायण जोशी एवं अन्य सभी सनातनी बंधुओ सभी आगंतुक अतिथि का अभिनंदन किया। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *