
लोकतंत्र टाईम्स ,नागदा,कथा व्यास ने महाकुम्भ अवसर पर धर्म की त्रिवेणी से नगर को “मेरा नागदा – मेरा प्रयाग” की संज्ञा दी, गंगा रूपी श्री राम कथा में शिक्षकों का सम्मान सरस्वती एवं सभी सफाई रक्षक यमुना का स्वरूप है- श्याम परिवार के दिव्य राम कथा पंडाल में विराम् के पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या में झूमे श्रोता। आज 108 कुंडी बगलामुखी महायज्ञ में विभिन्न औषधी से असंख्य आहुति गिरेगी-नागदा- अयोध्या श्री राम मंदिर वर्षगांठ का 10 दिवसीय महोत्सव को नागदा के श्याम परिवार ने यादगार बना दिया। सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के माध्यम से नगर में धर्म की गंगा का प्रसार किया। साथ ही नगर को भगवामय कर आम जन् में धर्म की ध्वजा को फिर आया तथा राष्ट्रीयता का पथ पढ़ाने युवा विदुषी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर ने विभिन्न कथानक के माध्यम से ओजस्वी एवं क्रांतिकारी प्रवचन देकर नगर के श्रोताओं को जगाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि भगवा के सम्मान से बड़ा कोई सम्मान नहीं है अगर आप अपने देश का सम्मान नहीं कर सकते तो आप अपने धर्म का सम्मान भी नहीं कर सकते। धर्म से बड़ा देश होता है इसलिए पहले देशभक्ति आपके रक्त में होना चाहिए। सामाजिक समरसता के विभिन्न उदाहरण दिए और श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम विभिन्न समाज से जुड़े सौहार्द्र भाव तथा विभिन्न प्रजाति के लोगों के संदर्भ ने बनाया। जब आप भगवान के प्रति समर्पण देंगे तब ही भगवान अलग-अलग माध्यम से आपके जीवन में सफलता देंगे।

भगवान किसी का ऋण नहीं रखते केवट स्वामी भक्ति के कारण अगले जन्म में केवट सुदामा के रूप में भगवान श्री कृष्ण के मित्र बने। राष्ट्र का निर्माण करने वाले शिक्षकों के त्याग एवं समर्पण की सराहना की तथा बताया कि जितना किसी विद्यार्थी के माता-पिता उसकी सफलता से प्रसन्न होते हैं उतने ही प्रसन्न उनके शिक्षक भी होते हैं जब वह अपनी शिक्षा के पद पर आगे बढ़ते हुए शिष्य को राष्ट्र का सम्मान बढ़ाते हुए देखते हैं।

शुक्रवार को महामंडलेश्वर की पत्रकार वार्ता पलिया रोड पर संपन्न हुई जिसमें नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रूबरू हुए । कथा व्यास अन्नपूर्णागिरी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 25 जनवरी श्री राम कथा के एकदिवसीय यजमान नगर के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर,उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी गुर्जर रहे, इस अवसर पर उन्होंने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन कर कथा पंडाल में श्री राम कथा का श्रवण किया। नगर के जनकल्याण एवं समृद्धि के आज बगलामुखी 108 कुंडी महा यज्ञ के साथ संगीतमय सात दिवसीय कथा का विराम दिवस रहेगा।

ग्राम दिवस पर कथा मैं भगवान राम पुनः अयोध्या लौटेंगे तथा भगवान श्री राम का मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में राज्याभिषेक होगा। विराम दिवस की पूर्व संध्या पर कथा पंडाल में खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित की गई भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन करो को आमंत्रित किया गया। कथा पंडाल के समीप यज्ञशाला का निर्माण किया गया जिसमें 108 कुंड बनाए गए। यज्ञशाला के लिए यज्ञ परिसर को गोबर एवं पीली मिट्टी से लिप गया तथा वेदिया तैयार की गई। यज्ञ शाला का निर्माण कथा आयोजन समिति के चेतन नामदेव के नेतृत्व में किया गया।

महिला मंडल की राधा पांचाल सुनीता मीणा तथा कृष्णा शेखावत के साथ महिला मंडल के सदस्यों ने अथक परिश्रम से यज्ञ की व्यवस्था जुटाई। इतने बड़े यज्ञ का आयोजन नगर में पहली बार हो रहा, जिसमें 36 जड़ी बूटियां एवं तीन प्रकार के मधु से 3600 आहुतियां गिरेगी। 26 जनवरी को कथा स्थल पर महा भंडारा प्रसादी नगर भोज के रूप में किया जाएगा।

भंडारे के लिए सर्वप्रथम दीपेंद्र सिंह शेखावत ने 11 हजार रुपए की धन राशि भेंट की। कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, श्याम परिवार अध्यक्ष मुकेश मोहता, मनीष अग्रवाल, बसंत मालपानी, लखन गुर्जर आदि ने आगंतुक अतिथियों का श्याम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। यह रहे अतिथि -कथा प्रारंभ होने की पूर्व श्री जय गणेश परिवार एवं श्री वर्षा अमृत सेवा संस्थान से जुड़े नरसिंहगढ़, बड़नगर के अतिथिगण का स्वागत किया, कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव ने संचालन कर उपस्थित श्याम परिवार के संरक्षक सदस्य को आमंत्रित कर व्यासपीठ का पूजन करवाया।
जिसमें श्याम परिवार के संरक्षक गुलजारी लाल त्रिवेदी, सदस्य लखन गुर्जर, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष बबीता रघुवंशी, कार्यक्रम के यजमान दिलीप सिंह गुर्जर एवं उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी गुर्जर, अतिथि गोविंद रघुवंशी, पोरवाल समाज अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पोरवाल, जितेंद्र ओझा, डॉक्टर सुनील चौधरी,राधे जायसवाल, महेंद्र राठौर, चैन सिंह रघुवंशी, राठौर बीसी ग्रुप, वैश्य समाज महिला मंडल अध्य्क्ष शिल्पा गुप्ता, राठौर क्षत्रिय समाज महिला मंडल, भाजपा महिला मोर्चा महिला मंडल अध्यक्ष लता डोडिया अनीता रघुवंशी, समस्त नगर पालिका सफाई कर्मी वाल्मीकि समाज अतिथि रंहे।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जीवन सिंह तंवर, नगर अध्यक्ष बजरंग सिंह चौहान, श्याम लाल जाट, रणविजय सिंह चौहान,संजय सिंह झाला ने केसरिया पगडी व फरसा (शस्त्र) भेंट किया।
आज विराम दिवस पर श्याम परिवार द्वारा नगर के सभी धर्म प्रेमी, श्याम परिवार सदस्यों से कथा परिसर में सह परिवार पधार कर श्री राम कथा का श्रवण करने का अनुरोध किया गया। जानकारी राम कथा आयोजन के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
