नगर पालिका द्वारा विद्यालय भवन का लोकार्पण एवं विधायक निधि से आंगनवाड़ी कक्ष व बाउंड्री वॉल निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पहल-
लोकतंत्र टाईम्स न्यूज,
जीवन जैन,नागदा,नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा वार्ड क्रमांक 24 अंजनी नगर में नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण एवं विधायक निधि से निर्मित आंगनवाड़ी कक्ष व बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक डॉ.तेज बहादुर सिंह चौहान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा महाकाल भगवान की तस्वीर भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कन्या पूजन कर अतिथियों ने बेटियों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा नगर पालिका नागदा संपूर्ण नगर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चौमुखी विकास कार्य कर रही है, जो मेहनत, ईमानदारी और सभी को समान दृष्टि से देखने का परिणाम है।सांसद प्रतिनिधि ओ.पी.गहलोत ने कहा कि वार्ड 5 एवं 24 में स्कूल की स्वीकृति वर्षों पूर्व हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य वर्तमान परिषद के प्रयासों से ही संभव हो सका। नगर पालिका ने शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग से समन्वय कर निर्माण को मूर्त रूप दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में निकाय निधि एवं पूर्व स्वीकृत राशि का समावेश कर भवन पूर्ण किया गया है। विधायक निधि से आंगनवाड़ी का निर्माण भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत ने रविदास समाज समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज द्वारा नि:शुल्क धर्मशाला को बच्चों की शिक्षा हेतु उपलब्ध कराना अनुकरणीय सेवा है उन्होंने समाज की शिक्षा के प्रति भावना को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नागदा को वन स्टार रैंक मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद को बधाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वार्ड के पार्षद शैलेंद्र बिट्टू यादव द्वारा वार्ड में उत्कृष्ट कार्य के जन प्रतिनिधियों के सम्मान में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान एवं नपाध्यक्ष श्रीमती गेहलोत को केले से तोलकर सम्मानित किया गया।
मुख्य मंचासीन अतिथिगण- विधायक डॉ.तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, नपाध्यक्ष संतोष ओ.पी. गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुल्तान सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, पार्षद शैलेन्द्र बिट्टू यादव, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, सभापति श्रीमति भावना रावल,
पार्षदगण- बबीता रघुवंशी, अनीता मीणा, गौरव यादव, विजय सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सेंगर, लोकेश माली, रामचंद्र सिसोदिया, राजेंद्र अवाना, जितेंद्र कुशवाहा आदि सहित,
विशेष उपस्थिति में-योगेश जूनवाल, योगेश मीणा, सुभाष रावल, ओमप्रकाश चौहान, हिम्मत राठौर, दीपक जैन, सुनील साहनी, दिनेश परिहार, छोटे मल्लाह, कैलाश जटिया, सत्येंद्र सिंह चौहान, चेतन राठौड़, कार्तिक यादव, विशाल पांचाल, रितेश मिश्रा, कुशल खरे, नरेंद्र कोठारी, संजय गवरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद शैलेन्द्र बिट्टू यादव द्वारा किया गया। उक्त जानकारी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता द्वारा प्रदान की गई।
