मध्यप्रदेश–सीएम यादव 1.26 करोड से अधिक लाडली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का उपहार

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, मध्यप्रदेश, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 07 अगस्‍त को जिले के नरसिंहगढ़ से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाडली बहनों को 1250 रूपये व रक्षाबंधन के शगुन के रूप में प्रत्‍येक बहन को 250 रूपये की अतिरिक्‍त राशि कुल 1800 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से बहनों के खातें में आंतरित करेंगे।

राजगढ़ जिले की 2 लाख 95 हजार बहनों को 44 करोड़ रूपये से अधिक की राशि आंतरित करेंगे। कार्यक्रम में नीति आयोग के सम्‍पूर्णत: अभियान अंतर्गत सम्‍मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का शुभारंभ भी करेंगे।

नरसिंहगढ़ मण्‍डी प्रांगण अपरान्‍ह 2:45 पर आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम चैतन्य कुमार काश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सौंधिया, विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा, विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, सदस्‍य दिशा ज्ञानसिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती कविता लोकेन्‍द्र वर्मा एवं जनपद पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती संजूबाई दीवान सिंह होंगे।।

2 thoughts on “मध्यप्रदेश–सीएम यादव 1.26 करोड से अधिक लाडली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का उपहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *