रतलाम–हर घर तिरंगा कार्यक्रम में रंगोली से बिखरी देशभक्ति

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शहर स्थित शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में रंगोली बनाकर छात्रों द्वारा देश प्रेम का संदेश दिया गया शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एवं नेशनल कैडेट कॉर्प्स तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था।इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए तिरंगे की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को प्रदर्शित किया गया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि भी व्यक्त की गई। प्रतिभागियों ने रंगों के जरिए एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश माथुर ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है। यह हमारी आज़ादी,गर्व और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से इसे हमेशा सम्मान देने और अपने जीवन में देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *