नागदा–जर्नालिस्ट क्लब का सकलेचा ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

Spread the News


जीवन लाल जैन चाय वाले मीडिया प्रभारी नियुक्त,पत्रकारो के कई अहम मुद्दो को लेकर क्लब को कर रहे है संगठित –



लोकतंत्र टाईम्स,नागदा,विजया दशमी पर्व पर नागदा जर्नालिस्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संचालक राजेश सकलेचा भाईजी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया तथा पत्रकारो को विभिन्न पदो से मनोनित किया उपस्थित सभी पदाधिकारियों का मनोनित होने के पश्चात पुष्प माला से स्वागत कर बधाई एव शुभकामनाए दी

यह हुए मनोनित –


कार्यकारिणी में अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल , सचिव दिपक जैन , संयोजक ब्रजेश बोहरा, राजु गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी, जितेन्द्र चौहान , कोषाध्यक्ष गगन बोहरा , मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन , परामर्शदाता चेनसिंग रघुवंशी , चेतन नामदेव , राहुल शर्मा, पीआरओ राधेगुरू मोकडी , राज कछवाय , सहसचिव पंकज अग्रवाल , सुचना प्रभारी जया बघेल तथा कार्यकारिणी सदस्य के.के. गुप्ता को नियुक्त किया गया।


शपथ विधि कार्यक्रम होगा। –

सकलेचा ने बताया कि दिपावली पर्व के पश्चात समया अनुकुलता अनुसार क्लब का शपथ विधि कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श हुआ जिसमे मंत्री सहित नगर के जन प्रतिनिधि, पत्रकार गणमान्य नागरिक समाजिक सस्थाये आदि को आमत्रित किया जायेगा।

सकलेचा ने बताया कि पत्रकारो को स्वास्थ्य बीमा के अतंर्गत 100 प्रतिशत बीमा लाभ मिलना चाहिये तथा पत्रकारो के स्वास्थ का संपूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिये। नगर के पत्रकारो को सोसायटी के लिये शासकीय भूमि का आवंटन किया जाना एव पत्रकारो को बैठने के लिये भवन निर्माण करना आवश्यक है ताकि वे आपसी विचार विमर्श एक साथ बैठकर कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *