
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम स्थित कॉलेज रोड पर एक दृश्य देखने को मिला जब एक प्रशासनिक वाहन अपने निजी शोक मौज के लिए इस्तेमाल करता हुआ देखा गया इस पूरे दृश्य को शहर के एक जागरूक नागरिक द्वारा अपने कैमरे में कैद कर लोकतंत्र टाईम्स न्यूज़ टीम को भेजा गयाभेजे गए इस पूरे वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से प्रसाशनिक वाहन जिसका वाहन न. MP43T1144 है
इस वाहन के ऊपर लाल नीली बत्ती भी लगी हुई थी जोकि प्रशासनिक वाहन पर ही लगी होती है इस वाहन का इस्तेमाल अपने निजी घूमने के शोक मौज को पूरे करने के लिए 8 से 10 युवाओं की टोली उस में घूमते फिरते नज़र आए और प्रशासनिक वाहन को निजी कार्य के लिए इस्तेमाल करते नजर आए।
यह एक गंभीर मुद्दा है जो शासकीय गाड़ी के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। शासकीय गाड़ियों का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों और सरकारी गतिविधियों के लिए होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत मनोरंजन या घूमने फिरने के लिए।शासकीय गाड़ियों का दुरुपयोग एक गंभीर मुद्दा है और पुलिस प्रशासन द्वारा इसको अनदेखा ना कर इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाना चाहिए।
अपने निजी कार्य के इस्तेमाल के लिए प्रशासनिक वाहन का निजी इस्तेमाल करना कितना सही हैं और इस विषय पर प्रशासन द्वारा इस पर क्या करवाई की जाति है यह अब समय ही बताएगा,,,,,,,,?
