रतलाम : विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा जारी किया मार्ग डायवर्सन प्लान।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम 9 अगस्त शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस रतलाम जिले मे मनाया जायेगा। जिसके तहत रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड रतलाम में प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीण जन रैली के रुप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुचेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या मे लोगो के आने की सम्भावना पर रतलाम शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।

मार्ग डायवर्जन प्लान-: 1. कार्यक्रम के दौरान शहर मे भारी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

2. रैली के दौरान रैली मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

3. सैलाना से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन 80 फीट रोड, डोंगरे नगर,वन विभाग की ओर जाने वाले एवं बंजली फण्टा, सेजावता फण्टा होते बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

4. शिवगढ से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन वरोठ माता मंदिर, नंदलई फण्टा सेजावता होते हुए शहर की ओर जाएंगे ।

5. झाबुआ रोड कि ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

6. सालाखेडी फण्टा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतापगढ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे ।

वाहन पार्किंग व्यवस्था-:प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाली जनता के दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय, अमृत सागर गार्डन, मिशन कंपाउण्ड व सैलाना बस स्टैण्ड एवं अम्बेड़कर भवन पोलो ग्राउण्ड पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

नोटः- उक्त डायवर्जन प्लान व पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम प्रारम्भ होने से अग्रीम आदेश तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *